कुलकर्णी पर कालिख पोतने का मामला: शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को जमानत
Advertisement

कुलकर्णी पर कालिख पोतने का मामला: शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को जमानत

विदेश नीति से जु़ड़े थिंक टैंक ओआरएफ के प्रमुख तथा पूर्व भाजपा सदस्य सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई है। गौर हो कि पुलिस ने सोमवार को शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

मुंबई : विदेश नीति से जु़ड़े थिंक टैंक ओआरएफ के प्रमुख तथा पूर्व भाजपा सदस्य सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई है। गौर हो कि पुलिस ने सोमवार को शिवसेना के छह कार्यकर्ताओं को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

इससे पहले, डीसीपी (जोन चार) अशोक डुढे ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवसेना के शाखा प्रमुख गजानंद पाटिल शामिल थे। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान दिनेश प्रसाद, अशोक वाघमारे, प्रकाश हुसबे, समाधान जाधव और वेंकटेश नायर के रूप में की।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन से पहले कुलकर्णी के साथ यह घटना हुई। कार्यक्रमों को रद्द करने के शिवसेना के फरमान को नहीं मानने के लिए दिन में कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोत दी गई। उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Trending news