नौकरशाहों पर KRA प्रणाली लागू करेगी महाराष्ट्र सरकार
Advertisement

नौकरशाहों पर KRA प्रणाली लागू करेगी महाराष्ट्र सरकार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार के प्रशासन की क्षमता और परिणामों को सुधारने के कदम उठाने शुरू कर दिये हैं और कॉपरेरेट क्षेत्र की मशहूर अवधारणा ‘की रिजल्ट एरियाज’ (केआरए) को अब जल्द ही महाराष्ट्र के नौकरशाहों पर लागू किया जाएगा।

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार के प्रशासन की क्षमता और परिणामों को सुधारने के कदम उठाने शुरू कर दिये हैं और कॉपरेरेट क्षेत्र की मशहूर अवधारणा ‘की रिजल्ट एरियाज’ (केआरए) को अब जल्द ही महाराष्ट्र के नौकरशाहों पर लागू किया जाएगा।

फडणवीस ने कहा, सरकार जानती है कि उसके दृष्टिकोण के हिसाब से प्रमुख परिणाम वाले क्षेत्र कौने से हैं। उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। केआरए को अधिकारियों की वेतनवृद्धि और पदोन्नति से जोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी संघ के मुख्य सलाहकार जी डी कुलथे ने इस कदम का स्वागत किया।

Trending news