महाराष्ट्र: चंद्रकात पाटिल को राजस्व विभाग मिला, शिवसेना नेता बने गृह राज्य मंत्री
Advertisement

महाराष्ट्र: चंद्रकात पाटिल को राजस्व विभाग मिला, शिवसेना नेता बने गृह राज्य मंत्री

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए और कुछ के विभागों में फेरबदल किया है। पहले सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) को राजस्व और पुनर्वास विभाग दिया गया है। पहले ये विभाग एकनाथ खडसे के पास थे जिन्होंने हाल ही में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए और कुछ के विभागों में फेरबदल किया है। पहले सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) को राजस्व और पुनर्वास विभाग दिया गया है। पहले ये विभाग एकनाथ खडसे के पास थे जिन्होंने हाल ही में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

गिरीश महाजन (भाजपा) अब जल संसाधन के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता पांडुरंग फंडकर को कृषि और बागबानी विभाग दिया गया है। उन्होंने कल शपथ ली थी। भाजपा के राम शिंद को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तथा वह जल संरक्षण और प्रोटोकॉल विभाग संभालेंगे। जयकुमार रावल (भाजपा) को रोगजार गारंटी योजना विभाग और पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुभाष देशमुख (भाजपा) को सहकारिता, मार्केटिंग और कपड़ा मंत्रालय, भाजपा की सहयोगी आरएसपी के नेता महादेव जनकर को पुशपालन, डेयरी विकास एवं मस्स्य तथा साम्भाजी निलांगकर (भाजपा) को श्रम, भूकंप पुनर्वास और कौशल विभाग दिया गया है। शिवसेना के दीपक केसारकर को गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण), राजे आत्माराम को वन आदिवासी विकास राज्य मंत्री, गुलाबराव पाटिल को सहकारिता राज्य मंत्री, अर्जुन खोटकर को कपड़ा, पशुपालन, डेयरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

Trending news