मुंबई के लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें : फडणवीस
Advertisement

मुंबई के लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें : फडणवीस

मुंबई में मॉनसून की भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को शहर के लोगों से कहा कि वह बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ज्वार के समय समुद्र से दूर रहें अन्यथा यह उनके लिए घातक हो सकता है।

मुंबई के लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें : फडणवीस

मुंबई : मुंबई में मॉनसून की भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को शहर के लोगों से कहा कि वह बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ज्वार के समय समुद्र से दूर रहें अन्यथा यह उनके लिए घातक हो सकता है।

बृह्नमुंबई नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने लोगों को मश्वरा दिया कि घर से निकलने से पहले वह स्थानीय निकाय द्वारा हर घंटे जारी किए जा रहे परामर्श का पालन करें। उन्होंने कहा कि बड़ी समस्या ढाई बजे के बाद होगी, जब समुद्र में उंची लहरें उठेंगी और उस समय बारिश भी हो रही होगी इसलिए निचले इलाकों में और ज्यादा पानी भरने का अंदेशा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए हमने लोगों से घर से बाहर न आने को कहा है। अगर आप बाहर आना चाहते हैं तो बीएमसी द्वारा हर घंटे जारी किए जा रहे परामर्श का ध्यान रखें। उन्होंने लोगों को समुद्र तट से भी दूर रहने को कहा क्योंकि लहरें चार मीटर तक उंची हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह घातक हो सकती हैं इसलिए हम लोगों और खासकर युवकों से अपील करते हैं कि वह समुद्र से परे रहें। उन्होंने बताया कि बारिश को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने को कहा गया है।

Trending news