ठाणे: सिलेंडर फटने के बाद दीवार ढही, एक महिला की मौत, चार घायल
Advertisement

ठाणे: सिलेंडर फटने के बाद दीवार ढही, एक महिला की मौत, चार घायल

इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो महिलाएं और एक 12 वर्षीय बच्चा शामिल हैं. 

फाइल फोटो

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे में सिलेंडर फटने से मकान की एक दीवार ढह गई, जिससे 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि पांचपखाड़ी इलाके में एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढे नौ बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे उसकी एक दीवार ढह गई.

उन्होंने बताया कि पड़ोस के मकान में रहने वाली कांतिबाई वानखेड़े हादसे में बुरी तरह घायल हो गई. उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ वहां के चार लोग घायल हुए. घायलों में दो महिलाएं और एक 12 वर्षीय बच्चा शामिल हैं. वे आग में झुलस गए हैं. सभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं.

Trending news