महिलाओं ने कोल्हापुर मंदिर के गर्भगृह में घुसने की कोशिश की, रोकी गईं
Advertisement

महिलाओं ने कोल्हापुर मंदिर के गर्भगृह में घुसने की कोशिश की, रोकी गईं

महाराष्ट्र के शिंगनापुर में शनि मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने को लेकर विवाद के बाद राज्य में एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर में सोमवार को ऐसा ही विवाद खड़ा हो गया। कोल्हापुर स्थित देवी महालक्ष्मी के मंदिर में इसी मुद्दे पर विवाद उठा। 

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के शिंगनापुर में शनि मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने को लेकर विवाद के बाद राज्य में एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर में सोमवार को ऐसा ही विवाद खड़ा हो गया। कोल्हापुर स्थित देवी महालक्ष्मी के मंदिर में इसी मुद्दे पर विवाद उठा। 

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह व्यवस्था दी थी कि मंदिरों में महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। हालांकि शिंगनापुर में स्थानीय निवासियों ने दो दिन पहले महिला कार्यकर्ताओं को शनि मंदिर में जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। अब महिलाओं के संगठन ‘अवनी’ की कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें भी कल महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी गई। संगठन की प्रमुख अनुराधा भोसले ने कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीछे कर दिया।

Trending news