Advertisement
trendingNow12993158

आवारा कुत्तों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, तो मेनका गांधी ने उठाए सवाल, कही ये बात

बीजेपी नेता मेनका गांधी हमेशा से पशु अधिकारों की पैरवी करती आई हैं. अब जब एक बार फिर आवारा कुत्तों को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, तब बीजेपी नेता ने अपनी राय रखी है. 

आवारा कुत्तों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, तो मेनका गांधी ने उठाए सवाल, कही ये बात

Maneka Gandhi on Supreme Court: बीजेपी की वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और मशहूर एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मेनका गांधी ने कहा कि जब जस्टिस पारदीवाला की तरफ से आवारा कुत्तों को हटाने से जुड़ा फैसला दिया गया था, इसकी पूरे देश में आलोचना हुई थी. सभी ने फैसले पर सवाल उठाए थे. लेकिन, अब जिस तरह का फैसला आवारा कुत्तों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आया है, वो जस्टिस पारदीवाला से भी ज्यादा हास्यास्पद है.

मकसद क्या है? 
उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें ये समझना होगा कि हमारा ध्येय क्या है? हमारा एकमात्र ध्येय सिर्फ आवारों कुत्तों की संख्या में कमी लाना है, ताकि काटने के मामलों में कमी आए. लेकिन, सवाल ये है कि हमने इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाया है? वैज्ञानिक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि जब हम कुत्तों को एक जगह से उठाकर दूसरे जगहों पर ट्रांसफर करते हैं, तो वो कुत्ते निश्चित तौर पर काटेंगे.

ट्रांसफर करने का असर
मेनका गांधी ने आगे कहा, 90 फीसदी लोगों को वो कुत्ते काटते हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है. हमें समझना होगा कि आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ से क्या फैसला आया है? कोर्ट ने अपन फैसले में कहा है कि अस्पताल, बस स्टॉप और कॉलेज से कुत्ते हटाए. लेकिन, सवाल ये है कि जब आप इन कुत्तों को हटाएंगे, तो आप इन्हें कहां पर रखेंगे?

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी नेता ने कहा कि जब आप इन कुत्तों को यहां से हटाएंगे, तो निश्चित तौर पर उन्हें सड़क पर रखेंगे, क्योंकि आज भी कुत्तों के लिए कोई आश्रय नहीं है. उन्होंने कहा कि हास्यास्पद स्थिति ये है कि इस पूरे मामले के संदर्भ में आरा और अररिया जैसे शहरों की बात कर रहे हैं. जब हमारे पास आश्रय नहीं हैं, तो भला उनके पास कहां से आएंगे?

कुत्तों को कहां रखेंगे?
लेकिन, जब इन शहरों के स्कूलों और अस्पतालों से कुत्तों को निकाला जाएगा, तो उन्हें कहां रखा जाएगा? बेशक ये कुत्ते सड़क पर ही रहेंगे. ऐसी स्थिति में लोग उन्हें डंडों से ही मारेंगे. ये कुत्ते फिर से सड़कों पर ही घूमेंगे. ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि कुत्ते सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को काटेंगे. फैसले पर फिर से विचार करना होगा.

(इनपुट-आईएएनएस)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shariqul Hoda

ज़ी न्यूज में सीनियर सब एडिटर. हेल्थ और लाइफस्टाइल की स्टोरीज करते हैं. नेशनल, इंटरनेशनल, टेक, स्पोर्ट्स, रिलेशनशिप, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और लाइफस्टाइल का लंबा तजुर्बा है. जर्नलिज्म करियर की शुरुआत 2...और पढ़ें

TAGS

Trending news