मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार शब्द सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर निकाला : सिन्हा
Advertisement

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार शब्द सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर निकाला : सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘भ्रष्टाचार’ शब्द को सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर कर दिया है।

फाइल फोटो

बलिया: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘भ्रष्टाचार’ शब्द को सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर कर दिया है।

सिन्हा ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘मोदी सरकार ने देश में सर्वाधिक प्रचलित भ्रष्टाचार शब्द को सरकारी कार्यसंस्कृति से बाहर कर सबसे बडा काम किया है। भाजपा के धुर विरोधी भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके हैं।’

उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी के फैसले के बाद बसपा मुख्यालय से ट्रक से फटे पोस्टर भेजे गये या काला धन, इसकी जांच होगी। इसके दोषी व्यक्ति को उचित जगह पहुंचाने का इंतजाम किया जाएगा।’

खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते हुए सिन्हा ने वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा कि ‘काम बोलता है’ इस गाने को बदल देना चाहिए और उसकी जगह गीत बनाना चाहिए, ‘भ्रष्टाचार, अपराध और कारनामे बोलते हैं।

 

Trending news