Iltija Mufti Praise Dhurandhar: इल्तिजा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए धुरंधर की कास्टिंग को बेहतरीन करार दिया है. इल्तिजा ने धुरंधर फिल्म में हिंसक फिल्मों की तरह महिलाओं को सिर्फ प्रॉप्स के तौर पर नहीं दिखाने पर भी तारीफ की है. इसको उन्होंने फिल्म के लिए सबसे सकारात्मक बताया है.
Trending Photos
)
Dhurandhar Film review:फिल्म धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जिसके चलते लगातार इसकी कमाई के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. फिल्म के सीन और डायलॉग से लेकर म्यूजिक तक पर लगातार जनता रील और वीडियो बना रही है. वहीं अब राजनीतिक हस्तियों के भी धुरंधर फिल्म को लेकर रिव्यू सामने आने लगे हैं. घाटी की पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बेटी ने ताजा रिव्यू में इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. दरअसल, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने धुरंधर की तारीफों के पुल बांधते हुए ट्विट किया है.
फिल्म की तारीफ
इल्तिजा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए धुरंधर की कास्टिंग को बेहतरीन करार दिया है. इल्तिजा ने धुरंधर फिल्म में हिंसक फिल्मों की तरह महिलाओं को सिर्फ प्रॉप्स के तौर पर नहीं दिखाने पर भी तारीफ की है. इसको उन्होंने फिल्म के लिए सबसे सकारात्मक करार दिया है. हालांकि, इल्तिजा ने यह भी लिखा कि धुरंधर को लेकर काफी नाराजगी है लेकिन उनको फिल्म काफी पसंद आई है, क्योंकि बनाया बहुत अच्छा है. फिल्म धुरंधर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी का यह ट्वीट काफी चर्चा में है. अपनी पोस्ट में फिल्म के विवादों और आलोचनाओं से घिरे होने के बावजूद उन्होंने इसकी कास्टिंग परफेक्ट कहा.
यह भी पढ़ें: वीर सावरकर की चिट्ठियों का जिक्र कर बोले मोहन भागवत- 'अगर 7 भाई भी होते तो सभी देश के...'
क्यों चर्चा में फिल्म?
धुरंधर फिल्म अभी तक 200 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर, माधवन और सारा अर्जुन के अलावा राकेश बेदी जैसे स्टार्स मौजूद हैं. फिल्म और इसके किरदारों को पसंद करने का अंदाजा इसके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रील से लगााया जा सकता है. वहीं फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए भी धुरंधर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दरअसल, इस फिल्म में स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह को स्पाई ऑफिसर के तौर पर दिखाया गया है.