Advertisement
trendingNow1493085

राज ठाकरे के बेटे अमित ने की शादी, रिसेप्शन में टाटा से लेकर अमिताभ जैसे बड़े सितारे पहुंचे

शादी समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बॉलीवुड हस्तियां और इंडस्ट्री के जाने माने लोग शामिल हुए. 

.(फोटो- ANI)
.(फोटो- ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने रविवार को लोअर परेल के एक होटल में अपनी मंगेतर और फैशन डिजाइनर मिताली बोरुदे से शादी रचाई. शादी समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड हस्तियां और इंडस्ट्री के जाने माने लोग शामिल हुए. वर्षों से एक-दूसरे को जानने वाले अमित और मिताली ने दिसंबर 2017 में सगाई की थी.

समारोह में भाग लेने वाले प्रतिष्ठित नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और वरिष्ठ राकांपा नेता अजीत पवार शामिल हैं. राज के चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए.

fallback
.(फोटो- ANI)

शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले राज और उद्धव के रिश्तों में खटास आ गई थी. शीर्ष उद्यमी रतन टाटा और आनंद महिंद्रा भी समारोह में शामिल हुए. प्रख्यात इतिहासकार और हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे भी शादी में शामिल हुए. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news