Advertisement
trendingNow12998122

'एक-एक को ढूंढकर निकालो, गुनहगारों को छोड़ेंगे नहीं', दिल्ली धमाके के बाद एक्शन में अमित शाह

Delhi Car Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि घटना में शामिल हर व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए. शाह ने कहा कि इस कृत्य में शामिल अपराधियों को हमारी एजेंसियों के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.

 

X
X

Delhi Car Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि घटना में शामिल हर व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए. शाह ने कहा कि इस कृत्य में शामिल अपराधियों को हमारी एजेंसियों के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.

गृह मंत्री के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया. शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच के दौरान कोई भी पहलू न छोड़ा जाए और यह पता लगाया जाए कि विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे कौन था. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली कार विस्फोट पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. निर्देश दिया है कि इस घटना के पीछे प्रत्येक अपराधी का पता लगाया जाए. हर दोषी को हमारी एजेंसियों के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.

लाल किले के पास धमाका, आठ की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि सोमवार शाम को सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई i20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. शुरुआती जांच में यह विस्फोट आतंकी साजिश से जुड़ा हो सकता है, इस आशंका के चलते एनआईए समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को जांच में शामिल किया गया है. गृह मंत्रालय ने औपचारिक रूप से मामला एनआईए को सौंप दिया है. एनआईए अब आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत व्यापक जांच करेगी. यह फैसला विस्फोट की प्रकृति और संभावित आतंकी संबंधों को देखते हुए लिया गया है. एनआईए दिल्ली पुलिस से केस की जिम्मेदारी लेकर फोरेंसिक साक्ष्यों, विस्फोटक सामग्री और संभावित नेटवर्क की जांच करेगी.

NSG और FSL ने फिर की जांच

विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचीं थी और साक्ष्य जुटाए थे. मंगलवार को एनआईए और एफएसएल की संयुक्त टीम ने दोबारा घटनास्थल का दौरा कर अतिरिक्त फोरेंसिक नमूने लिए. सूत्रों के अनुसार, जांच बैठक में फरीदाबाद से हाल में जब्त भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दिल्ली धमाके के संभावित संबंध पर भी चर्चा की गई. केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी संभावना नजरअंदाज न की जाए और सभी एजेंसियां विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करें. उम्मीद है कि एनआईए जल्द ही मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज करेगी और दिल्ली पुलिस द्वारा एकत्र किए गए सभी साक्ष्य अपने नियंत्रण में ले लेगी.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shashank Shekhar Mishra

ज़ी न्यूज में बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करते हैं. पत्रकारिता में 5 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत, जागरण...और पढ़ें

TAGS

Trending news