आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली : इस साल मॉनसून छह जून को केरल के तट पर पहुंचेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी.
आईएमडी ने कहा कि सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मॉनसून एक जून को भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है पर इस बार यह पांच दिन की देरी से पहुंचेगा. इस तारीख में चार दिन अधिक या कम भी हो सकते हैं.
आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मंगलवार को एक निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मॉनसून चार जून को केरल आयेगा और इसमें दो दिन का हेरफेर हो सकता है.