Asaduddin Owaisi latest news: असदुद्दीन ओवैसी रविवार को गुस्से से भड़क उठे. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारी को मजहब पूछकर मारा गया. उसे गरम रॉड से दागा गया.
Trending Photos
)
Asaduddin Owaisi on Mohammad Athar beating: AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को विवादों का उस्ताद यूं ही नहीं कहा जाता. वे लगातार ऐसे मुद्दे ढूंढकर लाते हैं, जिससे अक्सर हिंदू-मुस्लिमों में तनाव पनप जाता है. अब उन्होंने 9 दिन पहले बिहार में हुई एक आपराधिक घटना पर भड़काऊ भाषा में पोस्ट किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित के साथ यह घटना इसलिए हुई क्योंकि वह मुसलमान था.
कपड़े बेचने वाले मु्लिम व्यापारी को पीटा गया'
ओवैसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, मोहम्मद अथर, 'एक कपड़े बेचने वाले व्यापारी को एक भीड़ ने नंगा किया. उनके कान काट दिए और गरम लोहे के रॉड से उन पर निशान बनाया. उनसे ₹18,000 भी लूटे गए. उन्हें इतना मारा गया कि उनकी मौत हो गई. पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है, लेकिन कई और अभी भी फ़रार हैं.'
'हमारा अल्लाह हमारे लिए काफी है'
असदुद्दीन ने आरोप लगाया, 'अथर के साथ यह सब इसलिए हुआ क्योंकि वे मुसलमान हैं. आज मुसलमान भारतीय इतिहास के एक खौफनाक वक़्त से गुजर रहा है. हमारा अल्लाह हमारे लिए काफी है.'
मोहम्मद अथर, एक कपड़े बेचने वाले व्यापारी को एक भीड़ ने नंगा किया, उनके कान काट दिए और गरम लोहे के रॉड से उन पर निशान बनाया। उनसे ₹18,000 भी लूटे गए। उन्हें इतना मारा गया कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है, लेकिन कई और अभी भी फ़रार हैं। अथर के साथ यह सब…
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) December 14, 2025
कब हुई थी व्यापारी को पीटने की घटना?
बताते चलें कि यह घटना 5 दिसंबर को बिहार के नवादा जिले के भट्टा-डुमरी गांव के पास हुई थी. जब कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अथर हुसैन (40) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर 12 दिसंबर की रात को उनकी मौत हो गई.
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस घटना में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि बाकी आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश चल रही है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. हालात कंट्रोल करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.