निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में की खुदकुशी की कोशिश, अस्‍पताल में भर्ती
Advertisement

निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में की खुदकुशी की कोशिश, अस्‍पताल में भर्ती

निर्भया गैंगरेप मामले में में दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोषी विनय ने गले में गमछा बांधकर खुदकुशी प्रयास किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। जेल प्रशासन तक इस बात की जानकारी पहुंचने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाइंया खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की।

निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में की खुदकुशी की कोशिश, अस्‍पताल में भर्ती

नई दिल्‍ली : निर्भया गैंगरेप मामले में में दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोषी विनय ने गले में गमछा बांधकर खुदकुशी प्रयास किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। जेल प्रशासन तक इस बात की जानकारी पहुंचने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाइंया खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था। इससे पहले भी दोषी विनय ने किसी पेन किलर का अत्यधिक सेवन कर लिया था।

निर्भया कांड के चार आरोपियों को मौत की सजा मिली है। जेल अधिकारियों ने बताया कि शर्मा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे जेल की कोठरी में फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था तभी तमिलनाडु के विशेष पुलिस जवान ने उसे रोक दिया। बाद में उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। जेल के सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उसने भारी मात्रा में अवसाद मिटाने वालीगोलियां खायी थीं। शर्मा अवसादग्रस्त था इसलिए उसे दवाईयां दी जा रही थीं।

दिल्ली के निर्भया गैंगरेप कांड के दोषी विनय शर्मा पर जेल में पहले भी हमला हो चुका है। उस पर तिहाड़ जेल के ही कैदियों ने पिछले साल हमला कर दिया था जिसमें उसका हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। निर्भया केस के 5 दोषियों में से एक जिम ट्रेनर रहे विनय शर्मा को निर्भया केस में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का दोषी करार देते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है।

गौर हो कि इस मामले में एक अन्य आरोपी राम सिंह ने कथित तौर पर जेल में  खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से एक बार फिर तिहाड़ जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दक्षिण दिल्ली में छह लोगों ने चलती बस में एक 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा के साथ बर्बरता से सामूहिक बलात्कार किया था। बाद में सिंगापुर के एक अस्पताल में युवती की मौत हो गयी थी। सामूहिक बलात्कार के चार दोषियों-अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को मौत की सजा मिली थी। इस मामले का मुख्य आरोपी राम सिंह मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के अपने कमरे में मरा हुआ पाया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गयी थी। इस मामले के नाबालिग दोषी को तीन साल के लिए सुधार गृह में रहने की सजा दी गयी थी। पिछले साल दिसंबर में उसे सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था।

Trending news