Nitin Nabin: नितिन नबीन बीजेपी पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा बीजेपी ने उनको सिक्किम प्रभारी और छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी बनाया और इन राज्यों में बीजेपी की जीत का श्रेय उनको दिया जाता है.
Trending Photos
)
BJP New Working President Nitin Nabin: बीजेपी ने रविवार को अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम का ऐलान किया है. संभावना है कि उनको जेपी नड्डा के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी. नितिन नवीन ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की है. नितिन सामाजिक कार्यकर्ता हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान में भी नितिन नबीन के पास बिहार सरकार का पथ निर्माण मंत्रालय हैं. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार 5 बार विधायक का चुनाव जीता है. उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है.
शुरुआती जीवन
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था. उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा है और माता का नाम मीरा सिन्हा है. नितिन ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सीएसकेएम पब्लिक स्कूल दिल्ली से पूरी की है. उनके पिता का 2006 में निधन हो गया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हुए, जिसमें जीत कर वह पहली बार विधायक बने. इसके बाद उनकी जीत का सिलसिला लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट पर बना रहा और उन्होंने 2010, 2015 और 2020 के चुनावों में चुनावी बाजी जीतकर खुद को मजबूत नेता के तौर पर स्थापित किया. 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51 हजार से ज्यादा मतों से हराकर परचम लहराया.
परिवार और संपत्ति
नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है, जो एसबीआई की पूर्व अधिकारी हैं और फिलहाल खुद का व्यवसाय करती हैं. जिनसे उनके बेटे नैतिक नबीन और बेटी नित्या नविरा हैं. 2025 के चुनावी नामांकन के अनुसार उनके पास तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, तो वहीं उन पर 56 लाख रुपए से ज्यादा की देनदारी भी है. नितिन नबीन के पास 2 गाड़ियां भी मौजूद हैं, जिनकी कीमत साढ़े 12 लाख और 25 लाख रुपए के लगभग है.
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin: पंकज चौधरी के बाद अब नितिन नबीन, बीजेपी का फिर 'सरप्राइज फैक्टर', क्या है इस फैसले के मायने?
राजनीतिक जीवन
नितिन नबीन बीजेपी पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा बीजेपी ने उनको सिक्किम प्रभारी और छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी बनाया और इन राज्यों में बीजेपी की जीत का श्रेय उनको दिया जाता है. बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने सड़क निर्माण जैसे कार्यों से जुड़ी कई योजनाओं को शुरू किया.