BJP President: इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे.
Trending Photos
)
Nitin Nabin Sinha: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी ने अपने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को सौंपी है. पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है. भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार भी काफी चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. आपको बताते चलें कि विपक्ष लंबे समय से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी को घेर रहा था. अब भाजपा आलाकमान ने ये फैसला लेकर विपक्ष का मुंह बंद कर दिया है.
कौन है नितिन नबीन
कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन 45 साल के हैं. पटना की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन सिन्हा बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है. उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी के नेता थे. एक विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए नितिन नबीन का ये पांचवा टर्म है. इस बीच कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपकर भारतीय जनता पार्टी की टॉप लीडरशिप यानी पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर देशभर के पॉलिटिकल पंडितों को चौंका दिया है.
Shri Nitin Nabin Ji has distinguished himself as a hardworking Karyakarta. He is a young and industrious leader with rich organisational experience and has an impressive record as MLA as well as Minister in Bihar for multiple terms. He has diligently worked to fulfil people’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
बधाई का दौर जारी
नए कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. नितिन नबीन बीजेपी के उन युवा नेताओं में से एक हैं, जिसमें से प्रमोद सावंत, देवेंद्र फड़णवीस, नायब सिंह सैनी, विष्णुदेव साय जैसे नेताओं को प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी.
आगे क्या होगा?
इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे. बिहार बीजेपी अध्ययक्ष से लेकर बिहार से आने वाले कुछ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी 'बिहारी' नेता को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है.
युवा नेता के तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभालने तक उन्होंने बहुत काम किया है. उनके मृदु व्यवहार और सौम्य चेहरे को मौका देकर मोदी-शाह की जोड़ी ने बीजेपी ने पार्टी के भविष्य को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं.
बीजेपी में संगठन से लेकर सरकार चलाने का अनुभव रखने वाले नबीन संघ के भी करीबी हैं. नितिन एक कर्मठ और ऊर्जावान नेता हैं. इसलिए पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े पदाधिकारियों तक सभी नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने को आलाकमान का चलाया हुआ मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं.