Advertisement
trendingNow13032203

मीडिया से मिली धमाके की खबर...उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, क्या जम्मू-कश्मीर में सीएम की पावर शून्य?

CM Omar Abdullah On INDIA Alliance: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने  विपक्षी गठबंधन INDIA की एकता और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर पर्दे के पीछे की सच्चाई पर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन फिलहाल वेलिंलेटर पर है. साथ ही उन्होंनें दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं.

 

मीडिया से मिली धमाके की खबर...उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, क्या जम्मू-कश्मीर में सीएम की पावर शून्य?

CM Omar Abdullah On INDIA Alliance: राजनीतिक गलियारों में विपक्षी दलों की रणनीतियों को लेकर हमेशा चर्चा रहती है लेकिन कभी-कभी अंदर की सच्चाई बयानों से बाहर आ जाती है. इस बार जम्मू कश्मीर के सीए उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी एकता को लेकर पर्दे के पीछे चल रही चालों का बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है! नीतीश कुमार और विपक्षी गठबंधन को लेकर सामने बैठकर दिखावे और पीछे क्या प्लानिंग चल रही थी इसको लेकर उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी एकता की पोल खोली है. इसके साथ ही सीएम ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी हैरान कर देने वाली बात कही है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन INDIA की वर्तमान स्थिति पर बड़ी बात कही है. हिंदुस्तान टाइम्स के एक प्रोग्राम के दौरान बोलते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी गठबंधन फिलहाल वेंटिलेटर पर है और इसे अपनी पहचान तय करनी होगी कि यह एक मजबूत राजनीतिक गठबंधन है या फिर राज्यों तक सीमित एक गठबंधन. अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन से बाहर नहीं है.

नीतीश कुमार के NDA में जाने पर किया खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों के गठबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ना विपक्ष की सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने बताया कि मैं उस बैठक में शामिल था जब सीएम नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाने पर विचार हो रहा था लेकिन बैकडोर में यह फैसला किया गया कि वीटो की शक्ति किसी और नेता के पास होगी.  अब्दुल्ला के मुताबिक बैठक में जब यह सुझाव दिया गया कि एक 'दूसरे नेता' के पास इस फैसले को वीटो करने की शक्ति होगी इसी फैसले से नीतीश कुमार असहज होकर अलग हो गए और वापस NDA में चले गए.
उन्होंने यह भी माना कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने 2023 में INDIA ब्लॉक बनाने की पहल की थी, उनको ही गठबंधन ने ही 'धक्का' देकर वापस NDA के पास भेज दिया.

बीजेपी की किए तारीफ
इस दौरान अब्दुल्ला ने बीजेपी की तारीफ भी किए. उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनावी मशीनरी का कोई मुकाबला नहीं है. बीजेपी एक क्लब चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक ऐसे लड़ती है जैसे उनकी जान दांव पर लगी हो, वहीं विपक्षी गठबंधन कभी-कभी चुनाव ऐसे लड़ता है जैसे हमें परवाह ही न हो. सीएम ने विपक्ष की सुस्ती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी 24/7 राजनीति करती है वहीं विपक्ष चुनाव से दो महीने पहले एक्टिव होता है.

ये भी पढे़ंः 'मैं बहुत दुखी हूं..', गोवा हादसे पर बोले CM, नाइट क्लब में आखिर कैसे थम गईं सांसें?

लाल किले ब्लास्ट पर कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों और शासन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री उमर ने UT मॉडल की आलोचना की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच की जानकारी उन्हें पुलिस या आधिकारिक चैनलों से नहीं बल्कि मीडिया से मिली. सीएम ने कहा कि आप सरकार को अलग-थलग नहीं चला सकते. सीएम के  मुख्यमंत्री को सुरक्षा फैसलों से दूर रखना गलत है. उमर ने कहा कि मैं एकमात्र सीएम हूं जिसने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश दोनों का शासन देखा है और मैं कह सकता हूं कि UT मॉडल काम नहीं करता.

मुस्लिम वोट बैंक पर बड़ी बात
अब्दुल्ला ने राजनीतिक दलों को सावधान करते हुए यह भी कहा कि मुस्लिम वोटर्स को हल्के में नहीं लेना चाहिए और न ही यह मान लेना चाहिए कि वे मजबूरी में किसी विशेष गठबंधन को वोट देंगे.

ये भी पढ़ेंःकुंभ पर SC के पूर्व जज ने उठाया सवाल, बोले- अंधविश्वास से लड़ना धर्म-विरोध नहीं

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रि...और पढ़ें

TAGS

Trending news