राष्ट्रीय स्तर पर वाम-कांग्रेस के बीच कोई चुनावी गठबंधन नहीं : CPI
Advertisement

राष्ट्रीय स्तर पर वाम-कांग्रेस के बीच कोई चुनावी गठबंधन नहीं : CPI

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए वाम दलों और कांग्रेस के बीच गठबंधन विशेष परिस्थिति में है लेकिन इसे राष्ट्रीय स्तर पर नहीं दोहराया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों में विशेष अड़चन है। भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने बताया कि कुछ लोग, विशेष रूप से ‘धर्मनिरपेक्ष’ मित्रों का मानना है कि वाम और कांग्रेस के ‘‘साथ आने’’ का वक्त हो गया है।

 राष्ट्रीय स्तर पर वाम-कांग्रेस के बीच कोई चुनावी गठबंधन नहीं : CPI

हैदराबाद: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए वाम दलों और कांग्रेस के बीच गठबंधन विशेष परिस्थिति में है लेकिन इसे राष्ट्रीय स्तर पर नहीं दोहराया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों में विशेष अड़चन है। भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने बताया कि कुछ लोग, विशेष रूप से ‘धर्मनिरपेक्ष’ मित्रों का मानना है कि वाम और कांग्रेस के ‘‘साथ आने’’ का वक्त हो गया है।

रेड्डी ने कहा, ‘सिर्फ वाम और कांग्रेस ही नहीं, अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों को भी साथ आना चाहिए। लेकिन कुछ राज्यों मे विशेष दिक्कतें हैं। यह सभी क्षेत्रीय दल हैं, जो धर्मनिपरेक्ष हैं लेकिन सत्ता के लिए आपस में लड़ रहे हैं। वाम और कांग्रेस त्रिपुरा तथा केरल में प्रतिद्वंद्वी हैं। इसलिए, ऐसी समस्याएं हैं।’ 
यह पूछने पर कि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना दीर्घावधि में क्या सही कदम था, या इससे पार्टी की छवि खराब होगी, उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पश्चिम बंगाल का विशेष मामला है। यह फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर नहीं होने वाला।’

उन्होंने हालांकि कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मंच समन्वयन की संभावना है। रेड्डी ने कहा, ‘धर्मनिरपेक्षता (समन्वय हो सकता है) और बाहरी प्रदर्शन पर समन्वय हो सकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कांग्रेस को तय करना होगा कि क्या वे उद्योगों के पक्ष में नीतियां बनाते रहेंगे या फिर जन-हितैषी नीतियां बनाएंगे।’  केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा अपना खाता खोलने के लिए गहन प्रचार अभियान चलाए जाने पर, रेड्डी ने आरोप लगाया कि पार्टी दक्षिणी राज्य में ‘सामाजिक और राजनीतिक प्रदूषण’ ले आयी है और ‘घृणा की राजनीति’ में लिप्त है।

Trending news