Imd alert Terrible fog heavy rain on 15 to 17 December: देश के कई राज्यों में कोहरे के कारण सोमवार सुबह को लोगों को काफी परेशानी हुई. सुबह दृश्यता इतनी कम थी कि सड़क पर मुश्किल से दो-चार कदम दूर भी ठीक से नहीं दिख रहा था. ऐसे में गाड़ियों से ऑफिस जाने वाले लोग, सफर करने वाले लोग हेड लाइट-इंडिकेटर जलाकर जिंदगी बचाते हुए रेंगते हुए सड़कों पर बढ़ रहे थे. जानें 15, 16 और 17 दिसंबर को कहां मचेगा कोहराम?
Trending Photos
)
Weather Updates: बाप रे बाप, क्या ठंड है! उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, और आने वाले दिनों में ये और भी भयंकर होने वाला है. सोमवार यानी15 दिसंबर को लोग सुबह-सुबह घर से निकले तो ऐसा लगा जैसे है जैसे चारों तरफ सफेद चादर बिछी हो. visibility इतनी कम थी कि मुश्किल से दो-चार कदम दूर भी आगे दिख रहा हो.
हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स जलाकर बचा रहे जिंदगी
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में ऑफिस जाने वाले लोग कार, बाइक चलाने वाले लोग हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स जलाकर किसी तरह जिंदगी बचाते हुए सड़कों पर चल रहे हैं. हाईवे पर ट्रक और बसें रेंगती हुई चल रही हैं, एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.
15 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक का कैसा रहेगा मौसम का हाल?
IMD की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि ये कोहरा 15, 16 और 17 दिसंबर को पीक पर होगा. तापमान में लगातार गिरावट जारी है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में कोहरे की चादर देखने को मिल रही है. इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई है. मौसम विभाग IMD ने अपने प्रेस रिलीज में चेतावनी दी है कि घना कोहरा सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर रहेगा, जिससे परिवहन, बिजली लाइनों और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा.
Cold Wave Warning
Cold wave conditions are likely to continue at isolated places over Telangana & Interior Karnataka on 15th–16th December, with severe cold wave conditions over North Interior Karnataka on 15th December.
Chilly winds can impact health—stay warm, layer… pic.twitter.com/IU7qnLfIdY— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 14, 2025
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 15 तारीख को बहुत घना कोहरा रहेगा, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 और 16 दिसंबर को. हिमाचल प्रदेश में तो 15 से 17 तक ये लोगों के लिए जान की आफत बना रहेगा. पूर्वोत्तर भारत में भी नागालैंड, मणिपुर जैसे राज्यों में 15 से 19 तक कोहरा छाया रहेगा. जिससे लोगों को भयंकर परेशानी उठानी पड़ सकती है.
ठंड की मार, कोल्ड वेव ने बढ़ाई मुश्किलें
कोहरे के साथ-साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री तक गिर गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में तो माइनस में पहुंच रहा है. IMD ने कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है, खासकर तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 15 और 16 दिसंबर को. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तो 15 तारीख को गंभीर कोल्ड वेव की आशंका है.
इस मौसम में सबसे अधिक किसको नुकसान!
लेकिन उत्तर भारत में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है. पंजाब और हरियाणा के गांवों में किसान फसलों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं, जबकि शहरों में लोग बॉनफायर जलाकर खुद को गर्म रख रहे हैं. बच्चे और बुजुर्गों को सर्दी-जुकाम की शिकायत बढ़ गई है. डॉक्टर कह रहे हैं कि बाहर निकलते समय मास्क और गर्म कपड़े जरूर पहनें, वरना सांस की दिक्कत हो सकती है.
कहां-कहां घना कोहरा मचेगा कोहराम?
15 दिसंबर: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में घना कोहरा, visibility बहुत कम. हिमाचल और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी समस्या.
16 दिसंबर: यही इलाके प्रभावित, लेकिन कोहरा थोड़ा कम हो सकता है. कोल्ड वेव तेलंगाना और कर्नाटक में जारी.17 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में कोहरा बरकरार, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्का राहत मिल सकती है. फिर भी सावधानी बरतें.
लोगों की परेशानी, कैसे बचें?
लोग बताते हैं कि सुबह ऑफिस जाते समय रोड पर कुछ दिखता ही नहीं, हादसों का डर लगा रहता है. एक दिल्ली निवासी ने कहा, "हेडलाइट जलाए बिना तो चलना नामुमकिन है." ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि स्पीड कम रखें, फॉग लाइट्स यूज करें और अनावश्यक सफर से बचें. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ठंड में व्यायाम करें, गर्म पानी पिएं और विटामिन सी वाली चीजें खाएं. किसानों को फसलों पर प्लास्टिक शीट डालने की सलाह दी जा रही है.