आंध्र प्रदेश नौका दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 20 हुई, चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया
Advertisement

आंध्र प्रदेश नौका दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 20 हुई, चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

 आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के निकट कृष्णा नदी में कल एक नौका पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी.

आंध्र प्रदेश नौका दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 20 हुई, चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

अमरावती: आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के निकट कृष्णा नदी में रविवार को एक नौका पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी. सोमवार सुबह में चार और शव मिले. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार दोपहर में विधानसभा में दिये गए एक बयान में कहा कि मृतकों में नौ महिलाएं और एक किशोर शामिल है. उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना निजी संचालक की ‘‘लालच’’ के चलते हुई. उन्होंने दुर्घटना पर अपना ‘‘गहरा दुख और पीड़ा’’ व्यक्त करते हुए बताया कि 16 शव रविवार रात नदी से निकाले गए थे, चार और शव सोमवार सुबह मिले. चार और व्यक्ति लापता बताये गए हैं जिसमें नौका के चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं. क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका कल विजयवाड़ा के निकट फेरी गांव स्थित 'पवित्र संगम' :कृष्णा और गोदावरी नदी के संगम: के नजदीक डूब गयी. इस नौका में करीब 45 लोग सवार थे.

  1. आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के निकट कृष्णा नदी में नाव पलटी
  2. घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी
  3. सोमवार सुबह में चार और शव मिले

नायडू ने बताया कि एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी वाली दो सदस्यों की एक समिति घटना की पूरी जांच करेगी और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुझाएगी.

ये भी पढ़ें: कृष्णा नदी में हादसा: विजयवाड़ा के नजदीक नाव डूबने से 16 की मौत, 7 लापता

नायडू ने कहा, ‘‘यह दुर्घटना निजी संचालक की लालच के चलते हुई. उनके पास :नौका सेवा संचालन की: कोई अनुमति नहीं थी...चालक अनुभवी नहीं था और उसे :नदी: मार्ग का कोई ज्ञान नहीं था. उन्होंने बहुत ही गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया जो कि दुर्घटना का कारण बना.’’ मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि दुर्घटना में बचाये गए 17 यात्रियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. चार और का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है.
इनपुट: भाषा

Trending news