J&K और हिमाचल के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी
Advertisement

J&K और हिमाचल के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

फाइल फोटो

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए आज मध्यम खतरे वाली हिमस्खलन चेतावनी जारी की गई.  चेतावनी में लोगों से कहा गया कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में नहीं जाएं. चंडीगढ़ की हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान यानि एसएएसई की ओर से यह चेतावनी जारी की गई.

एसएएसई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक इकाई है.एसएएसई की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि आज शाम पांच बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक यह चेतावनी मान्य रहेगी.एडवाइजरी के मुताबिक, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम, पुंछ, रजौरी, रामबाण, रियासी, डोडा, किश्तवार और कारगिल जिलों में हिमस्खलन संभावित ढलानों के लिए मध्यम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की जाती है.’’ 

एसएएसई ने अपनी एडवाइजरी में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चंबा, लाहौल एवं स्पीति, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों में भी हिमस्खलन संभावित ढलानों के लिए मध्यम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बनिहाल, गुलमर्ग, हद्दन ताज, नीलम, कांजावालां और फड़कियां सहित कुछ और इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. 

Trending news