तृणमूल शासन में पश्चिम बंगाल आतंकवादियों का पनाहगाह बनता जा रहा है: भाजपा
Advertisement

तृणमूल शासन में पश्चिम बंगाल आतंकवादियों का पनाहगाह बनता जा रहा है: भाजपा

ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के शासन में आतंकवादियों एवं अराजकतावादियों के लिए तेजी से पनाहगाह बनता जा रहा है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में चिंता खड़ी हो गई है।

कोलकाता : ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के शासन में आतंकवादियों एवं अराजकतावादियों के लिए तेजी से पनाहगाह बनता जा रहा है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में चिंता खड़ी हो गई है।

बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच कथित संघर्ष के बाद पार्टी के केंद्रीय दल के वहां की यात्रा पर जाने के पहले भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निबटने में तृणमूल कांग्रेस शासन का रवैया बड़ा ढीला-ढाला है।

भाजपा का यह दल कल प्रदेश भाजपा नेतृत्व के सदस्यों के साथ बीरभूम का दौरा करेगा ,जहां सोमवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच संघर्ष में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी थी। दल में नकवी, सांसद कीर्ति आजाद और उदित राज शामिल हैं ।

नकवी ने से कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करने वाला बंगाल अब तृणमूल शासन में आतंकवादियों और अराजकतावादियों के लिए धीरे धीरे पनाहगाह बनता जा रहा है। तृणमूल वोटबैंक की राजनीति के चलते इस चुनौती से निबटने के प्रति पूरी तरह गंभीर नहीं है और सुस्त है।’

Trending news