बेंगलुरु में महिला को पीछे से हमला कर किया अगवा, फिर रेप के लिए जबरन ले गए- देखें Video
Advertisement

बेंगलुरु में महिला को पीछे से हमला कर किया अगवा, फिर रेप के लिए जबरन ले गए- देखें Video

बेंगलुरु में मणिपुर की रहने वाली महिला पर पीछे से हमला कर उसे कथित तौर पर अगवा करने की वारदात सामने आई। आरोपी महिला को जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करते हैं। 22 वर्षीय इस पीडि़त महिला के अपहरण और छेड़खानी का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी पर रिकार्ड हो गया।

बेंगलुरु में महिला को पीछे से हमला कर किया अगवा, फिर रेप के लिए जबरन ले गए- देखें Video

बेंगलुरु : बेंगलुरु में मणिपुर की रहने वाली महिला पर पीछे से हमला कर उसे कथित तौर पर अगवा करने की वारदात सामने आई। आरोपी महिला को जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करते हैं। 22 वर्षीय इस पीडि़त महिला के अपहरण और छेड़खानी का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी पर रिकार्ड हो गया।

वीडियो फुटेज में वह महिला अपने मोबाइल फोन से किसी से बात करती हुयी दिखती है, कि तभी कुछ व्यक्ति उसे पीछे से आकर पकड़ लेते हैं और उसका अपहरण कर लेते दिखायी देते हैं। इसके बाद वे व्यक्ति उसे सड़क के किनारे की एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाते हैं, और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं। वीडियो में अनेक लोग उस स्थान पर आते-जाते दिखते हैं, लेकिन कोई भी उसे छुड़ाने का प्रयास नहीं करता। यह घटना दक्षिण बेंगलुरु के एक रिहाइशी इलाके में 23 अप्रैल की है। हालांकि यह मामला बीते दिनों प्रकाश में आया है। महिला ने बताया कि जब मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया, तो उन लोगों ने मेरा मुंह बंद करने का प्रयास किया, तब मैंने खुद को छुड़ाने के लिए उसे काट लिया। इसके बाद उसने मुझे मारा। डर के कारण मैं एकदम अचेत हो गयी थी। इसके बाद वो लोग उसे अचेत अवस्था में छोड़कर भाग जाते हैं।

महिला ने कहा कि मैं करीब पांच मिनट तक अचेत पड़ी रही। पांच मिनट के बाद वह मुझे दिखाई नहीं दिये, जबकि मेरा बैग और मोबाइल वहीं पड़ा था। अपहरण करने वाले की गिरफ्तारी की मांग करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की मंशा उसके साथ बलात्कार करने की थी। वहीं, मणिपुर की रहने वाली महिला का उसके पेइंग गेस्ट आवास के सामने से कथित तौर पर अपहरण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश कुमार में ने बताया कि हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अक्षय है। वह आरोपी है। पीड़िता ने गिरफ्तारी पर खुशी जतायी है और कहा कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending news