मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म
Advertisement

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म

मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। पहले चरण का मतदान 4 मार्च को है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म

इंफाल : मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। पहले चरण का मतदान 4 मार्च को है।

इस चुनाव को राज्य में ओकराम इबोबी सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की कड़ी परीक्षा माना जा रहा है। राज्य में पिछले 15 सालों से कांग्रेस सत्ता में है। पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उसमें इंफाल घाटी और पहाड़ी क्षेत्र में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पहले चरण में स्टार प्रचारक थे। उन सभी ने कई रैलियां संबोधित कीं। प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच राज्य में आर्थिक नाकेबंदी और नगा शांति संधि को लेकर आरोप प्रत्यारोप का लंबा दौर चला।

कांग्रेस ने भाजपा पर मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। भाजपा ने इसका जोरदार खंडन किया। विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण 8 मार्च को है। चुनाव नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।

Trending news