आतंकवादी हमले में घायल बच्चे ने दम तोड़ा
Advertisement

आतंकवादी हमले में घायल बच्चे ने दम तोड़ा

उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादी हमले में घायल तीन वर्षीय बच्चे ने आज एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में पूर्व आतंकवादी रहे बच्चे के पिता की मौत हो गयी थी।

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादी हमले में घायल तीन वर्षीय बच्चे ने आज एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में पूर्व आतंकवादी रहे बच्चे के पिता की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने आज बताया, बुरहान का आज सुबह मौत हो गई। कल रात, बारामूला जिले में सोपोर इलाके के सगीपोरा में बंदूकधारियों ने बशीर अहमद भट की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जेल की सजा के बाद आतंकवाद को छोड़ देने वाले भट पर उस समय हमला किया गया जब वह अपने बेटे बुरहान के साथ खेल रहा था।

माना जा रहा है ये आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन या इससे अलग हुये गुट लश्कर-ए-इस्लाम के सदस्य थे। पहले उन्होंने हथगोला फेंका, जो नहीं फटा। मुसीबत का आभास होने पर भट ने अपने बेटे के साथ बचने का प्रयास किया लेकिन आतंकवादियों ने स्वचालित बंदूकों से उन पर हमला किया जिसमें वह और उसके बेटे घायल हो गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। भट ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि बुहरन ने आज सुबह में दम तोड़ दिया।

 

Trending news