हमले में असम राइफल्स के चार जवान घायल
Advertisement

हमले में असम राइफल्स के चार जवान घायल

अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के हमले में आज असम राइफल्स के चार जवान घायल हो गए।

कोहिमा: अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के हमले में आज असम राइफल्स के चार जवान घायल हो गए।

असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने कोहिमा के बाहरी इलाके में पांच किलोमीटर दूर असम राइफल्स की चौकी पर गोलीबारी की जिसमें चार जवान घायल हो गए। एक जवान की हालत गंभीर बनी हुयी है।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि किसी भूमिगत संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स तलाश में जुट गयी है।

 

Trending news