गुलमर्ग में फिर बर्फबारी हुई, सैलानियों के चेहरे खिले
Advertisement

गुलमर्ग में फिर बर्फबारी हुई, सैलानियों के चेहरे खिले

उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिजार्ट गुलमर्ग में सोमवार को बर्फबारी होने से लोगों खासकर सैर-सपाटे पर आए सैलानियों के चेहरे खिल गए क्योंकि घाटी में इस साल लंबे समय से मौसम सूखा रहा है।

गुलमर्ग में फिर बर्फबारी हुई, सैलानियों के चेहरे खिले

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिजार्ट गुलमर्ग में सोमवार को बर्फबारी होने से लोगों खासकर सैर-सपाटे पर आए सैलानियों के चेहरे खिल गए क्योंकि घाटी में इस साल लंबे समय से मौसम सूखा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्य गुलमर्ग क्षेत्र में अभी तक पांच इंच से अधिक बर्फ जमा हो गई है। यह इस सीजन में दूसरी बार हुई बर्फबारी रही। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए जाड़े में भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

उन्होंने कहा कि घाटी में ऊंचे स्थानों पर कई दूसरी जगहों पर भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी की खबर से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के भी चेहरे खिल गए हैं क्योंकि इससे घाटी में पर्यटकों को आकषिर्त करने में मदद मिलेगी।

Trending news