आंध्र प्रदेश: 16 सितंबर को जुड़ जाएंगी गोदावरी और कृष्णा नदियां
Advertisement

आंध्र प्रदेश: 16 सितंबर को जुड़ जाएंगी गोदावरी और कृष्णा नदियां

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 16 सितंबर को गोदावरी नदी के पानी को कृष्णा नदी में छोड़ेंगे और इसी के साथ यह नदियां आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी। 16 सितंबर यानी बुधवार को इस संबंध में यहां इब्राहिमपटनम गांव के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 16 सितंबर को गोदावरी नदी के पानी को कृष्णा नदी में छोड़ेंगे और इसी के साथ यह नदियां आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी। 16 सितंबर यानी बुधवार को इस संबंध में यहां इब्राहिमपटनम गांव के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राज्य के जल संसाधन मंत्री देवीनेनी उमामहेश्वर राव ने पत्रकारों से कहा कि कृष्णा-गोदावरी लिंक परियोजना को पूर्ण कर राज्य ने एक ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके माध्यम से गोदावरी से कृष्णा में लगभग 80 टीएमसी पानी छोड़ा जाएगा।

आंध्रप्रदेश के सलाहकार पाराकला प्रभाकर ने बताया था, ‘दोनों नदियों को जोड़ने की योजना लंबे समय से कागजों पर थी। यह तब से थी जब के. एल. राव केंद्र में सिंचाई मंत्री थे। इस योजना को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान दोबारा जीवित किया गया लेकिन यह पहली बार है जब इसे लागू किया गया है।’ राव ने कहा कि इससे इब्राहिमपटनम को एक पर्यटक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने में मदद मिलेगी।

Trending news