हिमाचल: 10 जिलों के परिणाम घोषित, कांग्रेस, भाजपा ने किया जीत का दावा
Advertisement

हिमाचल: 10 जिलों के परिणाम घोषित, कांग्रेस, भाजपा ने किया जीत का दावा

हिमाचल प्रदेश में 10 जिलों में 184 जिला परिषद वार्डों और 1,280 पंचायत समिति वार्ड में हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। पंचायत चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने भारी जीत का दावा किया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 10 जिलों में 184 जिला परिषद वार्डों और 1,280 पंचायत समिति वार्ड में हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। पंचायत चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने भारी जीत का दावा किया है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बढ़त बनायी जबकि भाजपा किन्नौर, हमीरपुर, उना और कुल्लू जिलों में आगे है। अगले तीन से चार जिलों में स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने अधिकतर सीटों पर जीत का दावा किया है।
  

Trending news