Trending Photos
जम्मू : जम्मू कश्मीर के कटरा में लगातार बारिश के चलते वैष्णोदेवी भवन के पास भूस्खलन होने से यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है। इस भूस्खलन के चलते कई रास्ते बदले गए हैं। वहीं, माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यहां आए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए वीआईपी गेट को खोल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी भवन मार्ग पर रविवार को भूस्खलन से जमीन का एक हिस्सा खिसक गया। अभी मरम्मत का काम जारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर बोर्ड ने माता वैष्णो देवी की यात्रा का मार्ग बदल दिया है। हालांकि श्रद्धालुओं को कुछ समस्या का सामना करना पड़ा है।