कश्मीर घाटी के तापमान में गिरावट, करगिल रहा सबसे ठंडा
Advertisement

कश्मीर घाटी के तापमान में गिरावट, करगिल रहा सबसे ठंडा

कुछ दिन से ठंड से थोड़ी राहत के बाद कश्मीर घाटी में आज तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। घाटी में सबसे ठंडा स्थान करगिल रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस सत्र का अब तक का सबसे कम तापमान है।

श्रीनगर : कुछ दिन से ठंड से थोड़ी राहत के बाद कश्मीर घाटी में आज तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। घाटी में सबसे ठंडा स्थान करगिल रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस सत्र का अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो बीती रात के शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड के तापमान में दो डिग्री की कमी आई और यह शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।प्रवक्ता  ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया।

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग घाटी में पर्यटकों के लिए नववर्ष के उत्सव का स्थल बना हुआ है। हालांकि पर्यटकों में थोड़ी निराशा है क्योंकि 23 दिसंबर के बाद से ताजा हिमपात नहीं हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन जनवरी से राज्य पर असर होने की संभावना है।

Trending news