पश्चिम बंगाल में हड़ताल से सामान्य जनजीवन पर आंशिक असर
Advertisement

पश्चिम बंगाल में हड़ताल से सामान्य जनजीवन पर आंशिक असर

केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा की जा रही देशव्यापी हड़ताल का बुधवार को पश्चिम बंगाल में सामान्य जनजीवन पर आंशिक असर पड़ा है।

कोलकाता : केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा की जा रही देशव्यापी हड़ताल का बुधवार को पश्चिम बंगाल में सामान्य जनजीवन पर आंशिक असर पड़ा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं, जबकि पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि कुछ जगहों पर अवरोध खडे किए जाने से सियालदह दक्षिण खंड में उपनगरीय सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं। वहीं ज्यादातर इलाकों में दुकानें, बाजार और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। राज्य प्रशासन बड़ी संख्या में सार्वजनिक परिवहन की बसें चला रहा है जबकि निजी बसों व टैक्सियों को भी चलते देखा गया है। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले इनकी संख्या कम है।

Trending news