एग्जिट पोल 2017 : पंजाब में अकाली-भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस की हो सकती है वापसी
Advertisement

एग्जिट पोल 2017 : पंजाब में अकाली-भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस की हो सकती है वापसी

विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी :आप: के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है ।

एग्जिट पोल 2017 : पंजाब में अकाली-भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस की हो सकती है वापसी

चंडीगढ़ : विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी :आप: के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है ।

11 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजांे के मुताबिक, पिछले 10 साल से पंजाब की सत्ता पर काबिज अकाली दल-भाजपा गठबंधन दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सकेगा। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को 62-71 जबकि आप को 42-51 सीटें दी गई हैं, जबकि इंडिया टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 41-49 और ‘आप’ को 59-67 सीटें हासिल करते दिखाया है। इंडिया न्यूज-एमआरसी और न्यूज 24-चाणक्य ने कांग्रेस को 55 और ‘आप’ को 54 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सभी एग्जिट पोलों में दिखाया गया कि अकाली दल-भाजपा के गठबंधन को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। बहरहाल, एग्जिट पोल के नतीजों से बेपरवाह अकाली दल-भाजपा गठबंधन 2012 की तरह चुनाव सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों को धता बताने को लेकर आश्वस्त है।

पंजाब के मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन 72 सीटें जीतेगा। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पार्टी को 65 सीटें मिलेंगी और आप ने करीब 100 सीटें जीतने का भरोसा जताया।

Trending news