भाजपा सांसद रूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती
Advertisement

भाजपा सांसद रूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती

भाजपा सांसद रूपा गांगुली को जबरदस्त सरदर्द और आंशिक रूप से दृष्टिहीनता की शिकायत के बाद शुक्रवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाजपा सांसद रूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : भाजपा सांसद रूपा गांगुली को जबरदस्त सरदर्द और आंशिक रूप से दृष्टिहीनता की शिकायत के बाद शुक्रवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साल्ट लेक में अस्पताल से जारी बयान में कहा गया कि गांगुली के मष्तिष्क में रक्त का छोटा सा थक्का (हीमाटोमा) है और वह पूरी तरह ठीक हैं लेकिन आराम की जरूरत है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अदाकारा से नेता बनीं गांगुली की बायीं आंख में दृष्टि बाधित हुयी है और वह अभी निगरानी में हैं।

गांगुली की 24 घंटे निगरानी के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनको देखने अस्पताल आए।

Trending news