शशिकला ने AIADMK के टॉप नेताओं को पार्टी के अहम पदों पर नियुक्त किया
Advertisement

शशिकला ने AIADMK के टॉप नेताओं को पार्टी के अहम पदों पर नियुक्त किया

अन्नाद्रमुक की महासचिव वी के शशिकला ने आज पार्टी के कुछ पूर्व मंत्रियों एवं एक पूर्व महापौर सहित शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति किया। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर एस एस दुरईस्वामी सहित पूर्व मंत्री के ए सेनगोट्टय्यन, एस गोकुला इंदिरा और बी वी रमन को आज पार्टी के संगठन सचिवों के तौर पर नियुक्त किया गया।

शशिकला ने AIADMK के टॉप नेताओं को पार्टी के अहम पदों पर नियुक्त किया

चेन्नई: अन्नाद्रमुक की महासचिव वी के शशिकला ने आज पार्टी के कुछ पूर्व मंत्रियों एवं एक पूर्व महापौर सहित शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति किया। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर एस एस दुरईस्वामी सहित पूर्व मंत्री के ए सेनगोट्टय्यन, एस गोकुला इंदिरा और बी वी रमन को आज पार्टी के संगठन सचिवों के तौर पर नियुक्त किया गया।

उन्होंने अलग अलग पदों के लिये मत्स्य मंत्री डी जयकुमार सहित विभिन्न शीर्ष नेताओं की नियुक्ति की घोषणा की। शशिकला ने अंबट्टूर के विधायक वी एलेक्जेंडर को अन्नाद्रमुक के एमजीआर युवा शाखा सचिव के पद से हटाने की भी घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बहरहाल, वह पार्टी के तिरूवल्लूर (पूर्व) जिला सचिव पद पर बने रहेंगे। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने नवनियुक्त सदस्यों के साथ सहयोग बनाये रखने का अनुरोध किया।

 

Trending news