श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया
Advertisement

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया

 श्रीलंका की नौसेना ने आज नागापट्टीनम जिले के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जो कथित रूप से श्रीलंकाई तट के समीप मछली पकड़ रहे थे. पुलिस ने बताया कि मछुआरों को उनकी नौका समेत कंगेसंथुरई ले जाया गया है. नागापट्टीनम जिले के अकारापेट्टई के मछुआरे कथित रूप से परुथिथुरई के समीप मछली पकड़ रहे थे जब उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही पिछले सात दिनों में राज्य से गिरफ्तार होने वाले मछुआरों की संख्या 65 हो गई है. 

श्रीलंकाई सेना पहले भी भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर चुकी है. (प्रतीकात्मक फोटो)

रामेश्वरम :  श्रीलंका की नौसेना ने आज नागापट्टीनम जिले के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जो कथित रूप से श्रीलंकाई तट के समीप मछली पकड़ रहे थे. पुलिस ने बताया कि मछुआरों को उनकी नौका समेत कंगेसंथुरई ले जाया गया है. नागापट्टीनम जिले के अकारापेट्टई के मछुआरे कथित रूप से परुथिथुरई के समीप मछली पकड़ रहे थे जब उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही पिछले सात दिनों में राज्य से गिरफ्तार होने वाले मछुआरों की संख्या 65 हो गई है. 

आठ अगस्त को पुदुकोट्टई और जगदपट्टीनम जिले के 49 मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के लिए वहां की नौसेना ने गिरफ्तार किया था जबकि बृहस्पतिवार को रामेश्वरम के 12 मछुआरों की गिरफ्तारी हुई थी. 

तमिल नाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले मंगलवार को पत्र लिखकर इस कार्यवाही को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया था. उन्होंने प्रधानमंत्री से श्रीलंकाई नौसेना से 113 मछुआरों समेत 137 नौकाओं के साथ ही हाल में पकड़े गए मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय को निर्देश देने की अपील भी की है. 

Trending news