एक शख्स की 350 गर्लफ्रेंड! धोखाधड़ी के इस तरीके को जानकर आप रह जाएंगे हैरान!
Advertisement

एक शख्स की 350 गर्लफ्रेंड! धोखाधड़ी के इस तरीके को जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

आंध्र प्रदेश से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसपर 350 महिलाओं के साथ ठगी करने का आरोप है। अब वह व्यक्ति सलाखों के अंदर है और उसकी ठगी का पर्दाफाश हो चुका है। लेकिन जिस अंदाज और जितनी महिलाओं से उसने ठगी की वह हैरान कर देनेवाली बात है। पुलिस के शिकंजे चढ़ा वेंकट रत्न रेड्डी महिलाओं से शादी करने का वादा करता और जब वह उसकी गर्लफ्रेंड बन जातीं तो उन्हें चूना लगाकर फरार हो जाता।

एक शख्स की 350 गर्लफ्रेंड! धोखाधड़ी के इस तरीके को जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसपर 350 महिलाओं के साथ ठगी करने का आरोप है। अब वह व्यक्ति सलाखों के अंदर है और उसकी ठगी का पर्दाफाश हो चुका है। लेकिन जिस अंदाज और जितनी महिलाओं से उसने ठगी की वह हैरान कर देनेवाली बात है। पुलिस के शिकंजे चढ़ा वेंकट रत्न रेड्डी महिलाओं से शादी करने का वादा करता और जब वह उसकी गर्लफ्रेंड बन जातीं तो उन्हें चूना लगाकर फरार हो जाता।

आरोपी के खिलाफ एक अमेरिकी परिवार ने हैदराबाद पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाल बिछाया और वह  पुलिस के चंगुल से नहीं बच सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वेंकट बॉलीवुड की फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल की तर्ज पर ठगी करता था। हैदराबाद पुलिस के केंद्रीय अपराध स्टेशन (सीसीएस) की इकाई ने उसे शादी के नाम पर महिलाओं को धोखा देने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह एक लोकप्रिय वैवाहिक साइट के माध्यम से महिलाओं से मिलता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवतियों से संपर्क करता था। इसके बाद वह उनसे दोस्ती करता और कुछ दिन बाद उनके साथ मुलाकात करता। मुलाकात के दौरान ही वह युवतियों से चिकनी-चुपड़ी बातें करता और फिर उनका कीमती सामान और पैसे लेकर फरार हो जाता।

आरोपी रेड्डी ने अमेरिका के जिस परिवार को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगाया था उनकी बेटी से शादी करने के वह 20 दिनों तक उसके साथ रहा भी था। अमेरिका पहुंचने के बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार की बेटी से शादी कर ली। शादी के 20 दिन बाद रेड्डी ने ससुरालवालों से जरूरी काम होने का बहाना बनाते हुए 30 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपए मांगे। पैसे मिलने के बाद रेड्डी वहां से फरार हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की गई तो उसने सनसनीखेज कई खुलासे किए।

आरोपी से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह अब तक करीब 350 महिलाओं से दोस्ती कर चूना लगा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और पड़ताल की तो पता चला कि वह पहले से दर्ज नौ और आपराधिक मामलों में वांटेड था। गौर हो कि रेड्डी को 2012 में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब उसने खुद को इंडियन रेवेन्यू ऑफिसर बताकर तेलगू सिने प्रोड्यूसर सी कल्याण और रमेश बाबू से पैसों की मांग की थी।
 

Trending news