MEA Weekly Press Conference News: भारत ने पाकिस्तान के सीक्रेट परमाणु परीक्षण पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने कहा है कि गैरकानूनी परमाणु गतिविधियां उसके इतिहास से मेल खाती हैं.
Trending Photos
)
Highlights of MEA Weekly Press Conference: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मोदी और रूस से तेल न खरीदने वाले बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता में आज कहा है कि हम अपनी ऊर्जा जरूरत के मुताबिक फैसला करते हैं. इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि क्वाड एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया.
PAK की परमाणु गतिविधियां उसके इतिहास...
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियां उसके पुराने इतिहास से मेल खाती हैं. जो दशकों की तस्करी, निर्यात नियंत्रण के उल्लंघन, गुप्त साझेदारियां, ए.क्यू. खान नेटवर्क और परमाणु प्रसार के बढ़ावे पर आधारित रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड के इन पहलुओं पर हमेशा दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. इसी पृष्ठभूमि में, हमने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण पर राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी को नोट किया है.
'मेजर विक्रांत जेटली से जुड़े मामले पर हमारा ध्यान'
विदेश प्रवक्ता ने कहा, 'सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली से जुड़े मामले पर हमारा ध्यान है. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के कांसुलर अधिकारियों ने उन्हें नियमित रूप से कांसुलर एक्सेस प्राप्त कर चार बार मुलाकात की है. हमारा दूतावास उन्हें हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान कर रहा है. दूतावास उनके परिवार, विशेष रूप से उनकी पत्नी, के साथ लगातार संपर्क में है. दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, हमारा दूतावास उन्हें सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'
ट्रंप ने क्या लगाया था आरोप?
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 3 दिन पहले आरोप लगाए थे कि पाकिस्तान के साथ-साथ रूस, चीन और उत्तर कोरिया सीक्रेट परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में अमेरिकी सेना को भी अब परीक्षण करने चाहिए क्योंकि बाकी देश भी ऐसे टेस्ट कर रेह हैं. इस बयान में ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि वो किस प्रकार के परीक्षण की बात कर रहे हैं.