पद्म सम्मान : संगीतकार इलैया राजा 'पद्म विभूषण', तो शटलर किदांबी श्रीकांत को 'पद्मश्री'
Advertisement

पद्म सम्मान : संगीतकार इलैया राजा 'पद्म विभूषण', तो शटलर किदांबी श्रीकांत को 'पद्मश्री'

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान दे रहीं 43 हस्तियों को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

राष्ट्रपति भवन में आज 41 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को जाने-माने संगीतज्ञ इलैयाराजा, विचारक पी. परमेश्वरन और 41 अन्य को साल 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए. इलैयाराजा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. इस साल विभिन्न क्षेत्र की 84 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है. इनमें से 43 पुरस्कार आज प्रदान किए गए. शेष को 2 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा.

  1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार
  2. सोमदेव वर्मन, शटलर किदांबी श्रीकांत को पद्मश्री
  3. संगीतज्ञ इलैयाराजा, विचारक परमेश्वरन को पद्म विभूषण

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे. साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पी. परमेश्वरम को पद्म विभूषण, कला और संगीत श्रेणी में उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को पद्म विभूषण, प्रो.वेद प्रकाश नंदा को साहित्य और शिक्षा श्रेणी में पद्म भूषण, कला और साहित्य श्रेणी में अनवर जलालपुरी को मरोणपरांत पद्मश्री, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव किशोरदेव वर्मन को पद्मश्री, बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को पद्मश्री, श्रीमती लक्ष्मीकुट्टी को परंपरागत चिकित्सा के  लिए पद्मश्री, नारायण दास महाराज को अध्यात्म के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

fallback

पद्म पुरस्कार 2017: मिलिए '9 रत्न' से, किसी ने जड़ी-बूटी से बचाई जिंदगी, तो कोई 7वीं पास है महान समाजसेवक

गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के अपने संकल्प के अनुरूप सरकार इस वर्ष ऐसे कई व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही है, जिन्होंने निर्धनों की सेवा की है, नि:शुल्क शिक्षा के लिए स्कूल खोले हैं या जिन्होंने जनजातीय कला को दुनियाभर में पहचान दिलाई है.

Trending news