जम्मू में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर 6 सैन्‍य चौकियों पर पाकिस्‍तान ने की गोलीबारी, मोर्टार भी दागे
Advertisement

जम्मू में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर 6 सैन्‍य चौकियों पर पाकिस्‍तान ने की गोलीबारी, मोर्टार भी दागे

संघर्ष विराम उल्लंघन का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात भर गोलीबारी की तथा जम्मू जिले में भारत-पाक सीमा पर छह सीमा चौकियों (बीओपी) को निशाना बनाते हुए उन पर मोर्टार दागे।

जम्मू में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर 6 सैन्‍य चौकियों पर पाकिस्‍तान ने की गोलीबारी, मोर्टार भी दागे

जम्मू : संघर्ष विराम उल्लंघन का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात भर गोलीबारी की तथा जम्मू जिले में भारत-पाक सीमा पर छह सीमा चौकियों (बीओपी) को निशाना बनाते हुए उन पर मोर्टार दागे।

बीएसएफ ने पड़ोसी देश की कार्रवाई का समुचित जवाब दिया। बल के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छह सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए फिर से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (पाक सैनिकों ने) छोटे हथियारों का उपयोग किया और 82एमएम के मोर्टार दागे। सेक्टर में सीमा चौकियों को निशाना बनाए जाने से सीमाई इलाकों में रह रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने पोजीशन ली और जवाबी कार्रवाई की जिसके फलस्वरूप आज सुबह पांच बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। लेकिन पांच बजे के बाद से कोई गोलीबारी नहीं हुई है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सैनिकों को सतर्क कर दिया गया है। जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 12 घंटे में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। कल पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकियों को छोटे हथियारों से निशाना बनाया था। छह बज कर करीब 52 मिनट से छह बज कर करीब 55 मिनट तक उन्होंने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं।

अधिकारी के अनुसार, सवा सात बजे के आसपास पाकिस्तानी रेंजरों ने फिर गोलीबारी की और बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के चलते दोनों पक्षों के बीच 80 मिनट से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही। आठ बज कर 35 मिनट पर इसमें विराम लगा और इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गई और इलाके से अंतिम खबरें मिलने तक रूक रूक कर गोलीबारी होती रही। पूर्व में पाकिस्तानी रेंजरों ने 22 जून को जम्मू जिले के आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए दो सीमा चौकियों पर गोलीबारी की थी। कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से कल रात कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नौगाम पट्टी में नियंत्रण रेखा से लगी सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की गई।

Trending news