जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

कुछ दिनों की शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू: कुछ दिनों की शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आज कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने कल देर रात पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा को निशाना बनाया। उन्होंने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और इसके जवाब में हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से उपयुक्त कार्रवाई की।’ उन्होंने कहा कि सीजफायर का उल्लंघन रात को आठ बजे शुरू हुआ और यह साढ़े दस बजे तक जारी रहा। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

28 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलीबारी की और गोले दागे। इसमें दो महिलाओं समेत तीन नागरिक मारे गए थे और 17 लोग घायल हो गए थे। अगस्त में पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का 55 बार उल्लंघन किया। इस साल अब तक 245 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन हो चुका है।

Trending news