पाक सैनिकों ने पुंछ में फिर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना
Advertisement

पाक सैनिकों ने पुंछ में फिर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाम में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाक सैनिकों ने पुंछ में फिर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

जम्मू : संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाम में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया और भारतीय सेना ने भी उसी क्षमता के साथ प्रभावी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मोर्टार गोला नहीं दागने के वचन के महज 24 घंटे बाद ही पाकिस्तानी सैनिकों ने कल जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मोर्टार बम दागा था जिसमें बीएसएफ के एक अधिकारी की मौत हो गई थी।

Trending news