पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर मोर्टार गोले दागे, तीन घायल
Advertisement

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर मोर्टार गोले दागे, तीन घायल

संघषर्विराम उल्लंघन के दो मामले में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बस्तियों और भारतीय अग्रिम चौकियों पर रॉकेट प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड, मोर्टार गोले दागे और गोलीबारी की जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर मोर्टार गोले दागे, तीन घायल

जम्मू: संघषर्विराम उल्लंघन के दो मामले में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बस्तियों और भारतीय अग्रिम चौकियों पर रॉकेट प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड, मोर्टार गोले दागे और गोलीबारी की जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

एक बजकर 25 मिनट पर संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली घटना में एक महिला घायल हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की जिससे दो लोग घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने ढाई बजे के करीब पुंछ जिले के सबजियान सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी में रॉकेट प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड (आरपीजी) मोर्टार गोले दागे और गोलीबारी की।’ गोलीबारी में दो नागरिक- गगरियां गांव के मोहम्मद अशरफ और अब्दुल अहद घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा की रक्षा कर रहे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी। इससे पहले की घटना में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बिना उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों ने आज एक बजकर 25 मिनट पर पुंछ जिले के सबजियान में नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार गोले दागे। इस सीजफायर उल्लंघन को मिलाकर अगस्त में पाकिस्तानी सैनिकों ने 12 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुये कल जम्मू जिले में कानाचक के चार सेक्टरों, परगवाल, तवी और आरएसपुरा की सीमावर्ती चौकियों और बस्तियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी और बीएसएफ के एक जवान सहित दो अन्य घायल हो गये थे। दो और तीन अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार सीजफायर का उल्लंघन किया था और छोटे हथियारों से पुंछ तथा जम्मू जिलों में कृष्णाघाटी, मंडी, बालकोट और पल्लनवाला सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी।

एक अगस्त को दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। शनिवार रात पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा चौकियों पर मोर्टार दागे थे। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जुलाई में संघषर्विराम का 18 बार उल्लंघन किया गया जिसमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हुए थे।

Trending news