Advertisement
trendingNow1484719

जानें पीएम मोदी ने इंटरव्यू में मध्यम वर्ग को राहत देने के सवाल पर क्या कहा

पीएम मोदी ने नए साल 2019 के पहले दिन साक्षात्कार में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी. 

पीएम ने मध्यम वर्ग को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत के बारे में विस्तार से चर्चा की.
पीएम ने मध्यम वर्ग को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत के बारे में विस्तार से चर्चा की.

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने नए साल 2019 के पहले दिन साक्षात्कार में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी. इसी क्रम में पीएम ने मध्यम वर्ग को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत के बारे में विस्तार से चर्चा की. मिडिल क्लास के लिए राहत देने के बारे में बोले पीएम, "मिडिल क्लास कभी भी किसी के दयादान पर नहीं जीते. इस वर्ग को लेकर हमें सोच बदलनी होगी. मध्यम वर्ग स्वाभिमान से जीने वाला वर्ग है. निचले तबके को मिलना चाहिए. इसलिए उसकी चिंता करने की जरूरत है. मुद्रा योजना समेत कई योजनाएं मिडिल क्लास को लेकर ध्यान में देकर बनाई गईं. 

पीएम ने कहा, "मिडिल क्लास के वर्ग को घर में छूट दी है. अगर वह 20 लाख का घर बनाता है तो उसे 5-6 लाख तक की बचत होगी. मध्यम वर्ग के लिए घर का सपना आसान बनाया." मिडिल क्लास के लिए सरकार काफी काम कर रही है. मिडिल क्लास के लिए सरकार एलईडी बल्ब लाई ताकि उसका बिजली बिल कम हो सके. पीएम ने कहा हमने सबसे ज्यादा काम मध्यम वर्ग के लिए किया है." 

किसान के कर्जमाफी के मुद्दे पर पीएम ने कहा, "कांग्रेस झूठ बोल रही है. सभी का कर्जा माफ नहीं किया गया, जैसा कि कांग्रेस दावा कर रही है. जिम्मेवार राजनीतिक दल को झूठ नहीं बोलना चाहिए. कर्जमाफी समाधान नहीं है. बार-बार कर्जमाफी के बावजूद व्यवस्था में ऐसी क्या खामी है, कि वह कर्ज के चक्र में फंस जाता है. इस पर विचार करना जरूरी है." 

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी ने कहा इसका सबसे अच्छा तरीका है किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम किया जाए. किसानों के कल्याण की हमने करीब 100 अधूरी योजनाओं को पूरा किया है. हमें यह स्थिति बनाना चाहिए कि उसका कर्ज न बढ़े. किसानों को हेल्थ स्वाइल कार्ड दिए. हम वैल्यू एडिशन, फूड प्रोसेसिंग, बेयरहाउसिंग पर बहुत तेजी से काम कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, "हम किसान को अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना चाहते हैं. हम उसे सोलर पंप दे रहे हैं ताकि उसकी बिजली बिल से मुक्ति मिले. हमने कई फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है." कर्जमाफी पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं. 

ये भी देखे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news