योग में योगदान के लिए दिए जाएंगे अवॉर्ड, PM मोदी ने किया ऐलान
Advertisement

योग में योगदान के लिए दिए जाएंगे अवॉर्ड, PM मोदी ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस खास दिन पर दिए जाने वाले दो योग पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें एक राष्ट्रीय एवं दूसरा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। मोदी ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगभग 30,000 योगार्थियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

योग में योगदान के लिए दिए जाएंगे अवॉर्ड, PM मोदी ने किया ऐलान

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस खास दिन पर दिए जाने वाले दो योग पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें एक राष्ट्रीय एवं दूसरा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। मोदी ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगभग 30,000 योगार्थियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

मोदी ने कहा, ‘आज हम दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं..भारत ने दुनिया को अमूल्य विरासत दी है। दुनिया ने इसे अपने तरीके से स्वीकार किया है। आज भारत सरकार की ओर से मैं दो पुरस्कारों की घोषणा कर रहा हूं। अगले साल जब 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा, तब भारत से दो पुरस्कारों के लिए चयन होगा।’

मोदी ने कहा, ‘एक पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। यह उन लोगों के लिए होगा, जिन्होंने योग के क्षेत्र में शानदार काम किया है। दूसरा पुरस्कार उन लोगों के लिए होगा, जो इस क्षेत्र में देश के भीतर काम कर रहे हैं। एक अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार है और दूसरा राष्ट्रीय योग पुरस्कार है।’ योग करने के बाद प्रधानमंत्री ने समारोह में आए लोगों से बातचीत की। इनमें से कुछ लोगों ने तो उनके साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने इस समारोह में शामिल होने वाले दिव्यांग लोगों से भी मुलाकात की।

 

गौर हो कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 30,000 से अधिक लोगों के साथ योग अभ्यास किया तथा मधुमेह जैसी बीमारियों का प्राचीन आध्यात्मिक पद्धति से इलाज कराने पर जोर दिया। सफेद रंग की टी शर्ट, ट्राउजर और स्कार्फ पहने मोदी ने यहां स्थित कैपिटल कॉम्प्लेक्स में कड़ी सुरक्षा के बीच, दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजनों के लिए रक्षा बलों के कर्मियों और स्कूली बच्चों सहित 30,000 से अधिक प्रतिभागियों का नेतृत्व किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Trending news