पीएम मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी मलिक को बधाई दी
Advertisement

पीएम मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी मलिक को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी।

फाइल फोटो

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, 'साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।

जबर्दस्त जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीतकर रियो ओलंपिक में 12वें दिन भारत की झोली में पहला पदक डाला। साक्षी ने पांच कड़े मुकाबले खेलकर 58 किलोवर्ग में यह पदक जीता। वह क्वार्टर फाइनल में हार गई थी लेकिन उसकी रूसी प्रतिद्वंद्वी के फाइनल में पहुंचने के कारण उसे रेपेचेज खेलने का मौका मिला। हरियाणा की इस मुक्केबाज ने किर्गीस्तान की ऐसुलू ताइनीबेकोवा को 8-5 से हराया जबकि एक समय वह 0-5 से पीछे थी। वह जीत के बाद मैट पर खुशी के मारे कूदने लगी। उसने तिरंगा लपेटा और उसके कोच कुलदीप सिंह ने उसे कंधे पर उठा लिया।

Trending news