Advertisement
trendingNow13040824

Nitin Nabeen: नितिन से मिलेगी बीजेपी को 'नवीन' ऊर्जा... पीएम मोदी ने जताया भरोसा, बधाई संदेश में किसने क्या कहा?

Nitin Nabeen: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. नितिन नबीन को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. पीएम मोदी, अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी है.

Nitin Nabeen: नितिन से मिलेगी बीजेपी को 'नवीन' ऊर्जा... पीएम मोदी ने जताया भरोसा, बधाई संदेश में किसने क्या कहा?

PM Modi congratulates Nitin Nabeen: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने काफी लंबा वक्त लेकर नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगाई है. पीएम मोदी सार्वजनिक मंचों से कई बार कह चुके हैं कि बीजेपी में दरी बिछाने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, मंत्री या अन्य किसी पद पर बैठ सकता है. बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान करके बीजेपी ने पार्टी के भविष्य को लेकर कई संकेत दिए हैं. इस बीच पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी है.

पीएम ने जताया भरोसा

पीएम मोदी ने ट्वीट करके पार्टी के कल्चर की ओर इशारा करते हुए कहा, 'नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.

Add Zee News as a Preferred Source

बधाई का सिलसिला जारी

नितिन नबीन को देश भर के बीजेपी नेताओं की ओर से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. आदर और मृदुभाषी नितिन नबीन के आचरण और शांत स्वभाव के कायल न सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि युवा नेता भी हैं. नितिन नबीन अपने से उम्र में छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़े स्नेह और प्रेम भाव से भैया कहकर बुलाते हैं. उनकी यही अदा और सादगी हर किसी का दिल जीत लेती है. 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है. शाह ने कहा- 'नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं.'

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, मनोहर लाल खट्टर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार जैसे कई बड़े नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जैसवाल ने भी उन्हें बधाई दी है. नई जिम्मेदारी का ऐलान होते ही नितिन नबीन पार्टी दफ्तर पहुंचे. उन्होंने पार्टी नेताओं का आभार जताया है. पटना बीजेपी दफ्तर में उनका सम्मान किया गया. जल्द ही वो दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी संभालने पहुंचेगे.

ये भी पढ़ें- बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान... बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news