)
PM Modi: तमिलनाडु में आज TVK प्रमुख विजय ने सीएम पद की शपथ ली. पीएम मोदी ने एक तरफ जहां विजय को बधाई दी तो वहीं दूसरी तरफ TVK की सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर जमकर तंज कसा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक परिजीवी पार्टी की बन गई है और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही, अपने साथियों के साथ विश्वासघात करती है. उन्होंने तमिलनाडु में DMK को छोड़ने को लेकर निशाना साधा और कहा कि 2014 से पहले तक कांग्रेस की सरकार DMK की वजह से बची रही. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
PM मोदी ने आगे कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं, अभी तमिलनाडु के हालात देखिए, 25-30 साल तक कांग्रेस के DMK के साथ करीबी रिश्ते रहे, बार-बार, DMK के साथ गठबंधन ने कांग्रेस को मुश्किलों से बाहर निकाला है. असल में, 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सरकार DMK की वजह से ही बची रही, फिर भी, वही DMK जिसने लगातार कांग्रेस की भलाई के लिए काम किया, उसे राजनीतिक हवा बदलते ही धोखा दिया गया.
सत्ता की लालच में, सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंपा, अब, कांग्रेस को एक और पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह राजनीतिक रूप से काम की बनी रह सके.
Backstabbing comes naturally to the Congress. See what happened in Tamil Nadu… pic.twitter.com/s7TKNDFzND
विजय की नौ मंत्रियों वाली नई कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का मिक्स है, जिसमें TVK चीफ की कोर टीम को जगह मिली है. लेकिन राहुल गांधी की कांग्रेस की पार्टी के एक भी विधायक को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, वो मंच पर विजय के बगल खड़े हुए नजर आए.
विजय के सीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी, पीएम ने एक्स पर लिखा कि थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं, केंद्र सरकार लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.