Advertisement
trendingNow1998205

कृषि कानूनों के विरोधियों पर PM मोदी का करारा प्रहार, बोले- किसानों को धोखा दे रहा विपक्ष

Prime Minister Modi's Interview: पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने वोट देकर हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई. इसका मतलब है कि लोगों ने पूरी तरह से बदलाव के लिए वोट दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) | फोटो साभार: PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) | फोटो साभार: PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू (PM Narendra Modi Interview) में विपक्ष पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है. अब तक सत्ता के लिए सरकार चलाई जाती थी और अब जनता के लिए सरकार चलती है.

  1. विपक्ष ने बौद्धिक बेइमानी का किया प्रदर्शन- पीएम मोदी
  2. राजनीतिक फायदा लेना चाहता है विपक्ष- पीएम मोदी
  3. लोगों ने बीजेपी को दिया पूर्ण बहुमत- पीएम मोदी

छोटे किसानों को मजबूत करना है लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग आज किसान हितैषी सुधारों का विरोध कर रहे हैं उन पर नजर डालें तो आपको बौद्धिक बेइमानी और राजनीतिक धोखेबाजी का असली मतलब नजर आएगा. हम देश के छोटे किसानों को हर तरह से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान, 25 विधायक पहुंचे दिल्ली

Add Zee News as a Preferred Source

विपक्ष ने ले लिया यू-टर्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ अन्य राजनीतिक दल इन तीन कृषि कानूनों के जैसे सुधार को ही लागू कर रहे हैं लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है और बौद्धिक बेइमानी का प्रदर्शन किया है. वो पूरी तरह से उपेक्षा कर रहे हैं कि किसानों को क्या लाभ होगा? वो सिर्फ ये ढूंढ रहे हैं कि उन्हें राजनीतिक रूप से क्या फायदा हो रहा है?

देश में बनीं कांग्रेस के गोत्र वाली सरकारें

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में बनीं सभी सरकारें मूल रूप से कांग्रेस के गोत्र के ही एक शख्स के नेतृत्व में बनीं और इसीलिए उनमें से हर एक की राजनीतिक और आर्थिक विचार प्रक्रिया में कोई अंतर नहीं था. अटल जी को लोगों ने मौका दिया लेकिन उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं था, वो गठबंधन सरकार थी.

ये भी पढ़ें- आपके लिए क्या अच्छा शाकाहार या मांसाहार? ऐसी डाइट लेने से होंगे गजब के फायदे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अपने आपको खुशकिस्मत समझता हूं कि लोगों ने हमारा साथ दिया और देश में पहली पूर्ण बहुमत की नॉन-कांग्रेस सरकार को बनाया. इसका मतलब है कि लोगों ने पूर्ण परिवर्तन के लिए वोट किया था.

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news