Bihar Election Results: बिहार चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है, एक बार फिर सारे दावे धरे के धरे रह गए लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि NDA अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है.
Trending Photos
)
PM Modi Predict Bihar Win in Aurangabad: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग जीत दर्ज कर ली है. जबकि विपक्षी गठबंधन 50 सीटें भी हासिल करता नजर नहीं आ रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनत पार्टी और जेडीयू शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. दोनों ही पार्टियों से जितनी उम्मीद थी उससे भी कहीं ज्यादा सीटें हासिल करती दिखाई दे रही हैं. इस जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली के दौरान पहले ही इशारा कर दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि आप जश्न की तैयारी कर लीजिए, क्योंकि NDA की अब तक की सबसे विजय होने जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह औरंगाबाद रैली है. जहां प्रधानमंत्री मोदी ने 7 नवंबर को जनसभा संबोधित की थी. पीएम मोदी वीडियो में कह रहे हैं,'NDA की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्की है दोस्तो, 14 तारीख के बाद आपको मैं कह रहा हूं कि विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए.'
One man predicted the scale of victory which no pollster could!#Bihar #BiharElection2025 #PMModi pic.twitter.com/8y3HXvJPiO
— Tahir Kamran | طاہرکامران (@TahirBijnori) November 14, 2025
अपनी औरंगाबाद रैली के दौरान ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे फिर से अपराध और रंगदारी को बढ़ावा देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता 'बच्चों को रंगदार बनाने की बात' कर रहे हैं और अगर उनकी सरकार बनी तो 'कट्टा, दोनाली, फिरौती और रंगदारी' फिर लौट आएगी. पीएम मोदी ने कहा,'बिहार को बंदूकों वाली सरकार नहीं चाहिए. बिहार को बदहाली वाली सरकार नहीं चाहिए.'